स्वास्थ्य

इन रोज की गलतियों से होते हैं पेट में कीड़े,  ये छोटा सा उपाय देगा बड़ा आराम

 डेस्क: पेट में कीड़े बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी हो सकते हैं। यह एक आम समस्या है जो दुनिया भर में पाई जाती है। पेट में कीड़े आंतों में पलने वाले परजीवी होते हैं, जो शरीर से पोषक तत्वों को चूसते हैं। यह समस्या बच्चों में अधिक आम है, लेकिन वयस्क भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। इसे लेकर की गई छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।  आइए जानते हैं इसके कारण और घरेलू उपाय। 

पेट में कीड़े हाने के कारण 

– गंदे हाथों से खाना खाना
– बिना धुले फल-सब्जी खाना
– दूषित पानी पीना
– खुले में शौच जाना या गंदगी में रहना
– पालतू जानवरों के संपर्क में आना

पेट में कीड़ों के लक्षण क्या हैं?

-पेट में दर्द या मरोड़
-भूख न लगना या बहुत ज्यादा लगना
– वजन घटना
-मल में कीड़े दिखना
-खुजली (खासकर गुदा के आसपास)
– थकावट और चिड़चिड़ापन

पेट के कीड़ों का घरेलू इलाज

कच्चा लहसुन: हर सुबह खाली पेट 1-2 कलियां लहसुन चबाकर खाएं। इसमें एंटीपैरासिटिक गुण होते हैं, जो कीड़ों को मारने में मदद करते हैं।

 हल्दी वाला दूध: रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह पेट साफ करता है और कीड़ों को खत्म करता है।

अजवाइन और गुड़: थोड़ा सा गुड़ खाकर उस पर 1 चुटकी अजवाइन खाएं। यह खासतौर पर बच्चों के पेट के कीड़े मारने में असरदार है।

कद्दू के बीज: कद्दू के बीजों में मौजूद तत्व कीड़ों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट 1-2 चम्मच कद्दू के बीज खाएं।

नीम की पत्तियां: नीम के पत्तों का रस या उन्हें पीसकर शहद के साथ लेना पेट को साफ करता है और कीड़ों को नष्ट करता है।


बचाव ही सबसे अच्छा इलाज है

-हमेशा खाना खाने से पहले हाथ धोएं
-साफ पानी पिएं
-फल और सब्जियां अच्छे से धोकर खाएं
– पालतू जानवरों की सफाई का ध्यान रखें
-बच्चों को साफ-सफाई की आदत डालें

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button