रोजगार
Gurugram : आईटीआई सोहना में 25 जून को जॉब फेयर: 200 युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

Gurugram News Network – युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोहना में 25 जून, मंगलवार को सुबह 10:00 बजे एक बड़े जॉब फेयर और साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, चंडीगढ़ के दिशानिर्देशों के तहत आयोजित यह मेला, प्रशिक्षित युवाओं को सीधे प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है।



