उत्तरप्रदेश

9 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा; फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनाया ये तरीका, जानकर रह जाएंगे दंग

UP News: उत्तर प्रदेश से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। इस बार ये मामला कासगंज से सामने आया है। यहां पर एक 9 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। इसके बाद उसने शव को ऐसी जगह ठिकाने लगाया कि पुलिस भी दंग रह गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला प्रेमी संग भाग गई और अपने बच्चों को भी छोड़ गई।

अब जानिए पूरी घटना
यह पूरा मामला कासगंज जिले के कस्बा भरगैन का है। यहां पर जिला फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज में गांव उलियापुर निवासी रतीराम नट (50) पत्नी रीना और बच्चों के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए एक हफ्ते पहले भरगैन आया था। शादी के बाद रतिरात पत्नी और बच्चों के साथ वल्लूपुर में रहता था। दोनों के 9 बच्चे थे। रीना का मायका भरगैन कस्बे में ही है और भरगैन निवासी हनीफ से उसके संबंध थे। वो भी उसी ईंट-भट्ठे पर ठेकेदारी का काम करता था। 17 जून को रतीराम को दोनों के बीच संबंधों की जानकारी हो गई। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। 

शव को यहां लगाया ठिकाने 
अवैध संबंधों के बारे में जानकारी होने पर रतीराम ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि झगड़े के बाद रीना ने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर रतीराम की हत्या कर दी और उसके शव को जुल्फिकार के खेत में लगे ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया। इसके बाद उसकी पत्नी अपने 6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई। उसकी तीन बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है। 21 जून को कस्बे के लोगों ने रोड किनारे बंद पड़े ईंट भट्ठे पर बच्चों को रोते-बिलखते देखा तो पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने रतीराम के परिजन को खोजना शुरू किया। रविवार को लोगों को बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो रतीराम का शव मिला। 

शव में पड़ चुके थे कीड़े
रतीराम का शव कई दिन पुराना लग रहा था। लाश सड़ने पर तेज दुर्गंध उठने लगी। तब कस्बा के लोगों ने इधर-उधर खोजना शुरू किया। शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई जानवर मर गया होगा। उसकी बदबू आ रही है, लेकिन रविवार को जब हौज के पास जाकर देखा तो उसमें लाश उतराती मिली। पैर ऊपर दिख रहे थे। जबकि उसका सिर पानी में डूबा हुआ था। लाश में कीड़े तक पड़ चुके थे। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button