रोहतास में 24 जून को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी 25000 रुपए वाली नौकरियां

रोहतास: बिहार के रोहतास में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है. अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के तत्वावधान में 24 जून मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. जहां युवाओं को बढ़िया कंपनी में नौकरी करने का मौका मिलेगा.
रोहतास जिले में लगने वाला यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपने कौशल और योग्यताओं के आधार पर निजी क्षेत्र में अच्छा करियर बनाना चाहते हैं. इस आयोजन में विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (Maruti Suzuki – Pearl Cars), सासाराम द्वारा ऑटोमोबाइल सेक्टर में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. यह अवसर जिले के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
जानें कंपनी का मुख्य पद
इस कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर, कस्टमर केयर मैनेजर, इंश्योरेंस एग्जीक्यूटिव और टेलीकॉलर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी. जहां कुल 20 पदों पर में सासाराम, डेहरी, आरा और बक्सर शहरों में युवाओं को काम करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा.
जानें वेतन और सुविधाएं
यहां चयनित उम्मीदवारों को 10000 रुपए से 25000 रुपए प्रति माह की सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही प्रोविडेंट फंड, इंसेंटिव और प्रशिक्षण की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.



