राजनीति

शिवसेना UBT के दो पूर्व पार्षद BJP में शामिल, मुंबई में उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका, शेलार ने छोड़े तीर

मुंबई: उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी को मुंबई में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो पूर्व पार्षद रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के काफी नेता और पदाधिकारी शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना मे भी शामिल हुए हैं। ऐसे में उद्धव ठाकरे को अब मुंबई में ‘डबल अटैक’ का सामना करना पड़ा रहा है। शिवसेना यूबीटी के दो पूर्व पार्षदों के बीजेपी में आने पर मंत्री और मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) की स्थिति की तुलना मुंबई की ‘खतरनाक’ और ‘जर्जर’ इमारत से की। अध्यक्ष शेलार ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) के 50 पूर्व पार्षद पहले ही प्रतिद्वंद्वी गुट में शामिल हो चुके हैं। बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व पार्षदों के नाम पूर्व पार्षद ईश्वर तायडे और आकांक्षा शेट्टी हैं।

बीजेपी बनेगी सबसे बड़ी पार्टी
आशीष शेलार ने कहा कि कहा कि अविभाजित शिवसेना ने 2017 के मुंबई निकाय चुनावों में 84 सीट जीती थीं जबकि भाजपा को 82 सीट पर जीत मिली थी। अब 100 से अधिक पूर्व पार्षदों के साथ हम शिवसेना की मूल संख्या को पार कर चुके हैं। शिवसेना (यूबीटी) के अलावा अन्य दलों के पूर्व पार्षद भी हमारे साथ आए हैं। मंत्री ने कहा कि मुंबई वासियों के आशीर्वाद से भाजपा आगामी नगर निगम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

शेलार ने उद्धव ठाकरे पर छोड़े तीर
शेलार ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) की हालत मुंबई की खतरनाक और जीर्ण-शीर्ण इमारतों जैसी है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की हालत खतरनाक है क्योंकि यह हिंदुत्व विरोधी, मुंबई विरोधी और बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा विरोधी हो गई है। यह जीर्ण-शीर्ण है क्योंकि कोई भी इसमें नहीं रहना चाहता। मुंबई में अब जल्द ही बीएमसी चुनाव होने की उम्मीद की जा रही है। चुनावों के दिवाली के आसपास होने की संभावना है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button