राजनीति

ब्रास डोकरा घोड़ा से लेकर मधुबनी पेंटिंग तक… जी-7 समिट में पीएम मोदी किसके लिए लेकर गए ये स्पेशल गिफ्ट जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपना पहला विदेश दौरा संपन्न करके दिल्ली लौट आए हैं। इस दौरे पर पीएम मोदी कनाडा पहुंचे, जहां जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर बात करने और बेहतर भविष्य बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों को खास गिफ्ट भी दिए। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने कौन-कौन से उपहार दिए।

पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को दिया ये खास गिफ्ट

पीएम मोदी ने जी-7 समिट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को छत्तीसगढ़ का खास ब्रास डोकरा घोड़ा गिफ्ट किया। यह घोड़ा छत्तीसगढ़ में बनाया गया है। इसे बनाने में ‘लॉस्ट-वैक्स’ तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। यह एक पुरानी धातु ढलाई विधि है। इसे आदिवासी कारीगरों ने बनाया है। इसमें घोड़े को पीतल के तारों, घंटियों से सजाया गया है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को गिफ्ट किया मिथिला पेंटिंग

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग को बेहद खूबसूरत मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट की। मधुबनी पेंटिंग बिहार की एक प्रसिद्ध कला है। इसे मिथिला आर्ट भी कहते हैं। यह ज्यादातर महिलाओं द्वारा बनाई जाती है और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है। पहले यह रंगीन पेंटिंग त्योहारों और शादियों के दौरान मिट्टी की दीवारों पर बनाई जाती थी। अब यह कला कागज, कपड़े और कैनवास पर भी बनाई जाती है। मधुबनी पेंटिंग में गाढ़े रंग और बारीक डिजाइन होते हैं।

मैक्सिको की राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री मोदी ने दिया वारली पेंटिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम को वारली पेंटिंग भेंट की। वारली पेंटिंग महाराष्ट्र के वारली समुदाय की एक पारंपरिक कला है। यह भारत की सबसे पुरानी और सरल लोक कलाओं में से एक है। इसमें मिट्टी की दीवारों या पृष्ठभूमि पर सफेद चावल के पेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। वारली आर्ट प्रकृति, समुदाय और जीवन के बारे में गहरे संदेश देती है।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो को ये स्पेशल गिफ्ट

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को पीएम मोदी ने मेघालय की बेंत और बांस से बनी नाव उपहारस्वरूप दी। यह नाव मेघालय की बनी हुई है। इसे बनाने में बेंत और बांस जैसे प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। नाव के सामने हंस की मूर्ति लगी है। यह सुंदरता का प्रतीक है। नाव के बीच में मंदिर जैसा ढांचा है। यह प्रकृति और आध्यात्मिकता के बीच संबंध दिखाता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button