तकनीकी

पावर बैंक जितनी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ रेडमी का नया टैबलेट, लैपटॉप जैसी स्क्रीन, जानें प्राइस

Redmi Pad 2 टैबलेट भारत में लॉन्च हो गया है। इस टैबलेट को वर्चुअल रैम ऑप्शन के साथ लाया गया है। इसका मतलब है कि आप अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार रैम को बढ़ा सकते हैं। रैम के अलावा, इंटरनल स्टोरेज को भी 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 9000mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। टैबलेट को कई वेरिएंट में खरीदने का ऑप्शन मिल रहा है। टैबलेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल डेट आदि जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Redmi Pad 2 की भारत में कितनी है कीमत

रेडमी के इस टैबलेट की भारत में कीमत 13 हजार 999 रुपये से शुरू है। यह 4GB + 128GB (Wi-Fi) वेरिएंट के दाम हैं। 6GB + 128GB (Wi-Fi + 4G) वेरिएंट को 15,999 रुपये और 8GB + 256GB (Wi-Fi + 4G) वेरिएंट को 17,999 रुपये में लाया जाएगा। इसकी सेल 24 जून, 2025 को शुरू हो जाएगी। सेल में टैबलेट 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। HDFC बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह mi.com, Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

टैबलेट में मिलती है 9000mAh की बैटरी

Redmi Pad 2 में कंपनी ने 2560×1600 रेजलूशन और 500 nits ब्राइटनेस वाला 11 इंच का डिस्प्ले दिया है। टैबलेट में MediaTek Helio G100-Ultra प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, रेडमी का नया टैबलेट 9000mAh की बैटरी से लैस है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के इस टैबलेट में Wi-Fi 5 (2.4/5GHz), Bluetooth 5.3 और डुअल सिम स्लॉट दिए गए हैं। टैबलेट को लॉक और अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

इतना ही नहीं, इस टैबलेट में बैक साइड पर फोटोग्राफी के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। साथ ही, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में चार स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं। टैबलेट का वजन 519 ग्राम तक और साइज 7.36mm x 166.04mm x 254.58mm है। रेडमी टैबलेट Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है, जो कि Android 15 बेस्ड है। इसमें इंटरकनेक्टिविटी, मल्टी यूज प्रोफाइल्स, सर्कल टू सर्च और Gemini जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button