अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी का पर्दाफाश! ट्रक से उड़ाए हीरे-जवारात के 24 बैग, कीमत उड़ा देगी

Los Angeles: अमेरिका के इतिहास की संभवत: सबसे बड़ी आभूषण चोरी के मामले में सात आरोपियों की पहचान की गई है जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक पहले से जेल में है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिलिस में बख्तरबंद ट्रक का पीछा करने और 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के हीरे, पन्ने और अन्य कीमती वस्तुएं चुराने के मामले में संलिप्तता को लेकर सात लोगों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।

अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, सात में से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में पेश किया जाना है। इनमें से चार आरोपी फरार है जबकि एक संदिग्ध एरिजोना में चोरी के एक अन्य मामले में जेल में सजा काट रहा है। प्राधिकारियों ने बताया कि पाब्लो राउल लूगो लारोइग और जेसन नेलन प्रेसिला फ्लोरेस को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और दोनों पर संघीय चोरी एवं साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button