अंतर्राष्ट्रीय

ईरान की US-UK और फ्रांस को खुली धमकीः इजराइल मामले में दखलअंदाजी की तो उनके सैन्य ठिकानों पर भी होगा हमला

International Desk: मध्य पूर्व में युद्ध के हालात उस समय और भयावह हो गए जब  ईरान ने दावा किया कि यदि अमेरिका, ब्रिटेन या फ्रांस ने इज़राइल की मदद की तो वह इन देशों के  मध्य पूर्व स्थित सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा। ईरान ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका, ब्रिटेन या फ्रांस इजराइल की मदद करते हैं या ईरान के हमलों को रोकने की कोशिश करते हैं, तो ईरान उनके मध्य-पूर्व में मौजूद सैन्य अड्डों पर हमला करेगा।

शुक्रवार रात ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर कई मिसाइलें दागीं। इस हमले में अब तक 3 लोगों की मौत और कई घायल होने की खबर है। मिसाइल हमले के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हमले से कुछ घंटे पहले ही इजराइल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया था। तेहरान का दावा है कि इस इजराइली हमले में 78 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। यह हमला बिना किसी चेतावनी के हुआ।

नेतन्याहू की चेतावनी  “ये तो बस शुरुआत ”
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर हमला सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने चेताया कि अगर ईरान ने फिर हमला किया तो इजराइल और बड़ी कार्रवाई करेगा। इस संघर्ष से पूरे मध्य-पूर्व में युद्ध का खतरा बढ़ गया है। खाड़ी देशों में अमेरिकी फौज सतर्क है। सऊदी अरब, कतर और UAE जैसे देशों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजराइल और ईरान से तुरंत युद्ध रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर यह लड़ाई जारी रही तो इससे पूरी दुनिया प्रभावित होगी।विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर पश्चिमी देश इस संघर्ष में शामिल हुए तो यह एक क्षेत्रीय युद्ध बन सकता है। इसका असर तेल के दाम, व्यापार और वैश्विक शांति पर पड़ेगा। इजराइल और ईरान के बीच यह टकराव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला, तो यह लड़ाई पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button