मध्यप्रदेश

कांग्रेस से निष्कासन के बाद लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान, राजनीतिक भविष्य को लेकर जल्द लेंगे फैसला

गुना। (मिसबाह नूर): पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस से निष्कासन के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी वर्तमान स्थिति और कांग्रेस पार्टी के भीतर के हालात पर खुलकर चर्चा की। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के भीतर कई नेता वर्तमान परिस्थितियों से नाराज हैं और पार्टी में व्याप्त असंतोष बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के संबंध में बयान देने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। लक्ष्मण सिंह ने कहा, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं कि भविष्यवाणी कर सकूं।

इसके साथ ही लक्ष्मण सिंह ने हाल ही में पहलगांव पर दिए अपने कथित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने वहां कोई गलत बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया।

दिग्विजय सिंह से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि काफी समय से उनकी कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। साथ ही, उन्होंने संकेत दिए कि वे जल्द ही अपने आगामी राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

इस बीच, गुजरात में हुए हालिया विमान हादसे पर भी लक्ष्मण सिंह ने शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। लक्ष्मण सिंह के इन बयानों से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें उनके अगले कदम पर टिकी हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button