अंतर्राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना का एक और सफल आपरेशन, INS सुमित्रा ने 19 पाकिस्तानी नाविकों समेत ईरानी जहाज को बचाया

नई दिल्ली

भारतीय नौसेना का अरब सागर में दबदबा देखने को मिल रहा है। भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को अदन की खाड़ी में सोमाली समुद्री लुटेरों को करारा जवाब दिया है और 19 पाकिस्तानी नागरिकों समेत ईरानी जहाज को बचाया है। इन लुटेरों ने मछली पकडऩे वाले जहाज को किडनैप कर लिया था। जहाज से एमर्जेंसी कॉल आने के बाद युद्धपोत ने दूसरा समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाया और बड़ी सफलता हासिल की। इससे पहले भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने रविवार को ईरान के जहाज एफवी ईमान को बचाया था, उसके बाद जहाज अल नईमी को सोमालिया के लुटेरों के शिकंजे से छुड़ाया है। यह घटना केरल के कोच्चि के तट से 800 मील दूर अरब सागर में हुई। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर लिखा, आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकडऩे वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल कर दिया और 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से 19 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को बचा लिया है।

यह कार्रवाई अदन की खाड़ी में कोच्चि के तट पर की गई है। 28 जनवरी को ईरानी झंडे वाले मछली पकडऩे वाले जहाज के किडनैप के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मोर्चा संभाला और 19 पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रहे जहाज को बचाया है, इसे सोमालिया के पूर्वी तट से सशस्त्र सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था। भारतीय नौसेना ने बताया कि समुद्री डाकुओं ने चालक दल को बंधक बना लिया था। आईएनएस सुमित्रा ने इस जहाज को रोक लिया और समुद्री लुटेरों के कब्जे से लोगों को छुड़ाया गया है। नौसेना ने अरब सागर में 24 घंटे के अंदर हाईजैकिंग की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम किया है। इससे पहले समुद्री लुटेरों ने 28-29 जनवरी को भी अरब सागर में ईरानी जहाज एमवी इमाम को हाईजैक करने की कोशिश की थी। हालांकि भारत के जंगी जहाज आईएनएस सुमित्रा ने मोर्चा संभाला और जहाज और उसके चालक दल (17 ईरानी नागरिकों) को कुछ ही घंटे में सुरक्षित रूप से बचा लिया गया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button