छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग 01 से 03 फरवरी तक





रायपुर, 30 जनवरी 2024
शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 01 फरवरी दोपहर 12 बजे से 03 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट  में प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है। शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित जिला के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जायेगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button