उत्तरप्रदेश

रिटायर्ड फौजी के घर मिलीं दो लाशें, मां-बेटी ने एक ही फंदे से लटककर दी जान, मौतों के पीछे का कारण कर देगा हैरान

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह एक रिटायर्ड फौजी के घर में मां-बेटी के शव एक ही फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घर खर्च को लेकर पति-पत्नी में हुई लड़ाई 
पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ले का है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीती रात मृतक महिला और उसके पति के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, महिला घर खर्च के लिए पैसे मांग रही थी, लेकिन पति ने देने से इंकार कर दिया। जिसके चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी कलह से क्षुब्ध होकर महिला ने अपनी बेटी के साथ खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। 

मृतक महिला के पति की थी तीसरी शादी 
गौरतलब है कि मृतक महिला के पति, ननकाई प्रसाद की यह तीसरी शादी थी। पहली दो पत्नियों की पहले ही मौत हो चुकी है। इलाके में घटना को लेकर चर्चा और डर का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

डीएसपी का बयान 
डीएसपी राजीव प्रताप ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह और आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच किए बिना कुछ भी कहना गलत होगा। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button