राजनीति

सामना में छपी राज-उद्धव की फोटो, सुप्रिया सुले ने दी बधाई, ‘ठाकरे ब्रदर्स’ के मिलन का बस ऐलान बाकी

पुणे: महाराष्ट्र मे मनसे-शिवसेना यूबीटी के बीच गठबंधन की अटकलों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है। सुले ने शनिवार को कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं। वे एक परिवार हैं और बालासाहेब की विशाल विरासत का हिस्सा हैं।अगर वे एक साथ मिलकर इस विरासत को आगे बढ़ाते हैं, तो यह हमारे लिए खुशी का पल होगा। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ठाकरे ब्रदर्स (उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे) के साथ आने की अटकलें लग रही है। शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के बयान से महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हम कोई मैसेज नहीं देंगे बल्कि सीधे खबर देंगे।

पुणे, महाराष्ट्र | उद्धव और राज ठाकरे के बीच कथित सुलह पर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं। वे एक परिवार हैं और बालासाहेब की विशाल विरासत का हिस्सा हैं… अगर वे एक साथ मिलकर इस विरासत को आगे बढ़ाते हैं, तो यह हमारे लिए खुशी का पल…

‘सामना’ में दोनों भाईयों की फोटो
उद्धव ठाकरे के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि दोनों भाई दो दशक बाद एक साथ आने का मन बना चुके हैं। मातोश्री में उद्धव ठाकरे से पूछा गया था कि दोनों भाई कब एक होंगे तो उद्धव ठाकरे ने कहा था वही होगा जो महाराष्ट्र के मन में हैं। शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के बयान के बाद शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में भी दोनों भाईयों की एकसाथ फोटो छपी है। इससे बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो संजय राउत से लेकर उद्धव ठाकरे के करीबी अनिल परब पूरे मामले को आगे ले जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के राज ठाकरे से रिश्ते अच्छे रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में मनसे और शिवसेना यूबीटी के विलय या फिर गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

पिता-काका करें आपस में बात
सामना में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान को प्रमुखता से जगह मिली है। इसमें लिखा है कि उद्धव ठाकरे ने कहा, संदेश नहीं खबर दूंगा। महाराष्ट्र के मन में जो है वहीं होगा। इस बयान के साथ उद्धव और राज ठाकरे की फोटो भी छपी है। जो पुरानी फोटो है। सामना में लिखा कि शिवसेना मनसे की युति को लेकर बोले उद्धव ठाकरे। सहमति बनेगी। सामना में लिखा है कि राज ठाकरे ने इस बारे में अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की भी राय ली है। उद्धव ठाकरे के बयान से पहले राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने बड़ा बयान दिया था और कहा था कि गठबंधन की बात मीडिया में नहीं होती है। अगर गठबंधन करना है तो पिता (राज ठाकरे) और काका (उद्धव ठाकरे) को बात करनी होगी। दोनों के पास एक दूसरे के नंबर हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button