मध्यप्रदेश

‘सेक्स के दौरान शरीर को जानवरों की तरह नोचता है’ वहशी पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची पत्नी, मामला दर्ज

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में अपने पति पर सेक्स के दौरान क्रूरता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने पति की शिकायत बाकायदा रामनगर थाने में की है। पीड़िता ने पुलिस कर्मियों को बताया कि उसका पति संबंध बनाते समय वहशीपन की सारी हदें पार कर जाता है। पति उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता है। बेहद हैरान कर देने वाला मामला जिले के महिला पुलिस थाना का है।

पीड़िता के अनुसार, “पति संबंध बनाते समय जल्लादों की तरह बर्ताव करता है। सेक्स के दौरान ब्रेस्ट को बुरी तरह दबाता है और पूरे शरीर को जानवरों की तरह नोचता है। पति ने प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर उसे चोट पहुंचाई है और कई बार थप्पड़ भी मारता है। पत्नी की मांग है कि उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मेरा दुख तो मैं ही जानती हूं। मेरे पति ने इतनी क्रूरता की कि उसे बयां नहीं कर सकती हैं।”

पीड़िता ने आगे बताया कि 6 साल पहले युवक से उसकी लव मैरिज हुई थी। पति कई बार शराब के नशे में उसके साथ क्रूरता करता है। लेकिन कल रात उसने हद पार कर दी। उसने मेरे प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया और मुझसे हैवानियत की। पीड़िता के अनुसार, उसने रामनगर चौकी में शिकायत की है। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पति से मांग की है कि वह ऐसा न करें। तो उसे उससे कोई आपत्ति नहीं है।

इस मामले में सीएसपी अभिनव बारांगे ने बताया कि “महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाही की जाएगी।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button