व्यापार

रुपया डॉलर के मुकाबले 25 पैसे टूटा, शुरुआती कारोबार में पहुंचा 85.86 पर

मुंबई, 4 जून (एजेंसी) . Rupee Vs Dollar विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी की निकासी के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 25 पैसे गिरकर 85.86 पर आ गया। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों की मजबूती, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने रुपये की गिरावट को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.69 के स्तर पर खुला, लेकिन कारोबार के दौरान 85.86 तक कमजोर हो गया, जो पिछले बंद स्तर 85.61 से 25 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.18 पर रहा।  घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 230.17 अंक चढ़कर 80,967.68 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 70.25 अंक बढ़कर 24,612.75 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर, ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें 0.32 प्रतिशत गिरकर 65.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को कुल 2,853.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button