रोजगार

लखनऊ, बरेली, अमेठी… 13 जून तक यूपी में लगेंगे 14 रोजगार मेले, नोट कर लें सबकी डेट

Rojgar Mela 2025 Date: जून में बंपर रोजगार मेले लगेंगे। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। यूपी में इस महीने अलग-अलग जगह एक के बाद एक रोजगार मेले आयोजित होंगे। 13 जून तक करीब 14 रोजगार मेले लखनऊ, आगरा, अमेठी, प्रतापगढ़ आदि जगहों पर लगने वाले हैं। अगर आपकी नौकरी की तलाश अभी भी खत्म नहीं हुई है, तो इन जॉब फेयर में भाग ले सकते हैं।

यूपी रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आपको सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप इस यूपी रोजगार मेले की लिस्ट देखकर तय स्थान पर पहुंचर इनमें भाग ले सकते हैं। जॉब फेयर के अलावा आप जून की टॉप 10 भर्तियों की लिस्ट देखकर सरकारी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

Rojgar Mela 2025 List UP: कहां लगेंगे रोजगार मेले?

14 रोजगार मेलों में फ्रेशर से लेकर अनुभवी उम्मीदवार बढ़िया नौकरी पा सकते हैं। उनकी योग्यता और कंपनी की तय रूपरेखा के मुतबिक उन्हें जॉब मिलेगी और सैलरी ऑफर की जाएगी। नीचे आप रोजगार मेलों की तारीख देख सकते हैं।

यूपी रोजगार मेले की डेट्सस्थानआयोजन स्थल (Venue)
02 जून से 06 जूनफतेहपुर02 जून, 2025को विकास खंड हसवा, दिनांक 03जून, 2025 को बहुआ , दिनांक 04जून, 2025को विकास खंड धाता दिनांक 05जून, 2025 विकास खंड विजयीपुर एवं दिनांक 06जून, 2025 विकास खंड एराया
04 जून-09 जूनप्रतापगढ़प्रतापगढ़ ऑनलाइन, जिला सेवा योजन कार्यालय, प्रतापगढ़
04 जूनमुजफ्फरनगरसनमती प्राईवेट आई0टी0आई0 परिसर, शामली रोड, खानजहांपुर, निकट डल्लू देवता, मुजफ्फरनगर।
04 जून 2025झांसीमॉ पीताम्बरा निजी आई०टी०आई० जे०एम०के० शोरूम के पीछे नन्दनपुरा शिवपुरी रोड झॉसी (बृहद रोजगार मेला)
04 जून 2025गाजीपुरमोतीलाल महाविद्‍यालय‚ तहसील सैदपुर रेलवे क्रासिंग से 200मी० पश्चिम वार्ड नं०11 रहेड्डा‚ सैदपुर गाजीपुर।
05 जून 2025लखनऊITI अलीगंज, लखनऊ
05 जून 2025बांदाक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय–बाँदा द्वारा कार्यालय–परिसर‚प्रधान डाकघर के सामने बंगालीपुरा–बाँदा
06 जून 2025आगराक्षेत्रीय रोजगार मेला कार्यालय, साई की टकिया क्रॉसिंग, एमजी रोड आगरा
10 जून 2025बिजनौरदिशा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेहतौर रोड, धामपुर, बिजनौर
10 जून 2025प्रतापगढ़बाबू संत बख्स इंजीनियरिंग कॉलेज, एनएच-31, शुखपालनगर, प्रतापगढ़- 230002
10 जून 2025अमेठीडी0बी0यस0 निजी आई0टी0आई0 नुसरतपुर‚ तिलोई‚ जनपद– अमेठी।
11 जून 2025शाहजहांपुरकैंपस प्लेसमेंट, ITI तिलहार, शाहजहांपुर
12 जून 2025लखनऊआईटीआई अलीगंज, लखनऊ
13 जून 2025बरेलीफ्यूचर यूनिवर्सिटी बरेली लखनऊ रोड, नियर फरीदपुर टोल प्लाजा बरेली

इन जॉब फेयर में भाग लेने के दौरान आपको अपने सभी तरह के शैक्षिक डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं 12वीं ग्रेजुएशन आदि की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी आदि की जरूरत पड़ सकती हैं। ऐसे में सभी तरह के दस्तावेज साथ जरूर लेकर जाएं।

रोजगार मेले में आयोजन स्थल पर आपको रजिस्ट्रेशन के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया में भाग लेना होगा। जिसमें कंपनी आपसे आपके निजी अनुभवों और अन्य जानकारी के बारे में मालूम करेगी। इस जॉब फेयर की जानकारी उत्तर प्रदेश रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मौजूद है। जहां से आप इन जॉब फेयर की जानकारी विस्तृत रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button