मनोरंजन

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज डेट: अनन्या को देख भड़के यूजर्स, बोले- सॉरी कार्तिक, फिल्म नहीं देखेंगे

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के लिए फिर से साथ आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान कर रहे हैं और इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स ने किया है। जैसे ही फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने लगीं, करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कास्टिंग का ऐलान कर दिया। साथ ही रिलीज डेट पर भी मुहर लगा दी है। पर अनन्या की कास्टिंग से कुछ यूजर्स खुश नहीं हैं और कह रहे हैं कि ये फ्लॉप हो जाएगी!

Karan Johar की पोस्ट में लिखा है, ‘साइन्ड, सील्ड, डिलीवरिंग हमारे रे की रूमी। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे।’ उन्होंने रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा, ‘अगले वैलेंटाइन पर सिनेमाघरों में- 13 फरवरी 2026।’ फिल्म के पहले पोस्टर में कार्तिक और अनन्या लिपलॉक कर रहे हैं, लेकिन उनका आधा चेहरा पासपोर्ट से छिपा हुआ है।

करण के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन भी हैं। वे अनन्या की कास्टिंग से खुश नहीं हैं। एक ने लिखा, ‘क्या आप अनन्या, जान्हवी और खुशी के बिना भी कुछ बना सकते हो?’ दूसरे ने लिखा, ‘फिर से अनन्या? क्यों?’ एक और ने लिखा, ‘अनन्या ? क्यों? ये सॉरी कार्तिक, ये मूवी नहीं देखूंगी।’ एक और ने लिखा, ‘हाइट ऑफ नेपोटिज्म।’

यूरोप में चल रही है शूटिंग

फिल्म की शूटिंग फिलहाल यूरोप में चल रही है और शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक एक सड़क किनारे कैफे में टहलते हुए नजर आ रहे हैं जबकि अनन्या अपनी दोस्त के साथ बैठी हुई हैं। हाल ही में कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर ‘रे’ के नए लुक में कई तस्वीरें शेयर की हैं।

डेटिंग की अफवाह!

बता दें कि कार्तिक और अनन्या के बीच कुछ समय से डेटिंग की अफ़वाहें चल रही थीं। दोनों ने पहली बार 2019 में ‘पति पत्नी और वो’ में साथ काम किया था, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने ध्यान खींचा था। प्रमोशनल इवेंट्स और इंटरव्यू के दौरान उनकी दोस्ती साफ देखी गई, जिसके बाद उनके ऑफ-स्क्रीन रोमांस के बारे में अटकलें लगाईं। 2022 में ‘कॉफ़ी विद करण’ में करण जौहर ने उनके कथित रिश्ते के बारे में हिंट दिया। अनन्या की मां भावना पांडे से भी उनकी बेटी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि अनन्या और कार्तिक एक साथ सबसे अच्छे लगते हैं।

‘सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’

अनन्या और कार्तिक दोनों ने पिछले कई इंटरव्यू में इन अफवाहों पर बात की है। अनन्या ने कहा कि उन्हें ये अटकलें ‘प्यारी’ और ‘मजेदार’ लगती हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। कार्तिक ने सीधे तौर पर कहा कि वे “100% सिंगल” हैं और अगले दो सालों तक उनकी सारी डेट्स उनके प्रोड्यूसर्स के पास हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button