तकनीकी

अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है फ्री जियो हॉटस्‍टार

Jio-Airtel Unlimited Plan and Jio Hotstar: ओटीटी की दुनिया के सबसे पॉपुलर ऐप्‍स में शामिल जियोहॉटस्‍टार को सभी मोबाइल कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्‍लान्‍स में शामिल किया है। हालांकि लोग कन्‍फ्यूज हो जाते हैं, जब उन्‍हें ऐसा रिचार्ज प्‍लान चुनना होता है, जिसमें उनकी सारी जरूरत पूरी हो जाए और फ्री ओटीटी भी मिल जाए। जियो और एयरटेल ने अपने कई प्‍लान्‍स में फ्री जियोहॉटस्‍टार का सब्‍सक्रि‍प्‍शन ऑफर किया है। दोनों कंपनियां 100 रुपये में यह ऑफर दे रही हैं लेकिन उसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। आज हम आपको जियो और एयरटेल के सस्‍ते प्रीपेड प्‍लान बताएंगे, जिनके साथ जियोहॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लिया जा सकता है।

जियो का जियोहॉटस्‍टार वाला सस्‍ता अनलिमिटेड कॉलिंग प्‍लान

जियो का अनलिमिटेड कॉलिंग और जियोहॉटस्‍टार के सब्‍सक्र‍िप्‍शन वाला सस्‍ता प्‍लान 299 रुपये का है। इसमें पूरे 90 दिनों के लिए जियोहॉटस्‍टार का मोबाइल और टीवी सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाता है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस पैक में कुल 42 जीबी डेटा मिलता है यानी हर रोज डेढ़ जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल्‍स और 100 एसएमएस प्रतिदिन किए जा सकते हैं। फ्री जियोहॉटस्‍टार के अलावा इस रिचार्ज पर 50 जीबी जियोएआईक्‍लाउड स्‍टोरेज मिलता है।

एयरटेल का जियोहॉटस्‍टार वाला सस्‍ता अनलिमिटेड कॉलिंग प्‍लान

एयरटेल ग्राहकों के पास 301 रुपये के रिचार्ज का ऑप्‍शन है। यह प्‍लान पूरे 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा देता है। 1 जीबी डेटा रोजाना दिया जाता है। 100 एसएमएस किए जा सकते हैं। हालांकि इस रिचार्ज पर जियोहॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन 1 महीने के लिए ही मिलता है। वहीं, जियो के 299 रुपये वाले रिचार्ज पर कंपनी 90 दिनों का सब्‍सक्र‍िप्‍शन देती है। अगर कोई एयरटेल यूजर गर्मियों की छुट्ट‍ियों में जियोहॉटस्‍टार अपने फोन पर स्‍ट्रीम करना चाहता है, तो वह 301 रुपये के प्रीपेड प्‍लान काे चुन सकता है।

दोनों कंपनियां ऑफर करती हैं 100 रुपये में सब्‍सक्र‍िप्‍शन

जियो और एयरटेल दोनों कंपनियां 100 रुपये के रिचार्ज पर जियोहॉटस्‍टार का फ्री एक्‍सेस दे रही है। जियो के रिचार्ज पर 5 जीबी डेटा के साथ 90 दिनों के लिए सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जा रहा है, जबकि एयरटेल के रिचार्ज पर 5 जीबी डेटा के साथ 30 दिनों के लिए जियोहॉटस्‍टार देखा जा सकता है। यहां ध्‍यान रहे कि प्राइसिंग को बराबर है। डेटा भी 5जीबी दिया जा रहा है, लेकिन जियो के रिचार्ज पर 90 दिन के लिए जियोहॉटस्‍टार मिलता है। दोनों कंपनियों के यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इन प्‍लान्‍स को ले सकते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button