रोजगार

UPSC IES, ISS 2023 एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी, Upsc.Gov.In पर करें चेक

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा (IAS) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दी है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपरों के नाम भी घोषित किए जा चुके हैं. यूपीएससी आईएसएस और यूपीएससी आईईएस 2023 में निखिल सिंध और निश्चल मित्तल टॉप किया है. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. आयोग ने 23 से 25 जून तक यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा आयोजित की. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने 18 से 21 दिसंबर तक साक्षात्कार में भाग लिया था.

  • Hindi 
  • Career Hindi
  • Upsc Ies Iss 2023 Final Results Declared At Upsc Gov In Merit List Check Toppers List

UPSC IES, ISS 2023 एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी, Upsc.Gov.In पर करें चेक

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा (IAS) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दी है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपरों के नाम भी घोषित किए जा चुके हैं. यूपीएससी आईएसएस और यूपीएससी आईईएस 2023 में निखिल सिंध और निश्चल मित्तल टॉप किया है. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. आयोग ने 23 से 25 जून तक यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा आयोजित की. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने 18 से 21 दिसंबर तक साक्षात्कार में भाग लिया था.

आईईएस के लिए कुल 18 और आईएसएस पदों के लिए 33 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी. सात उम्मीदवारों के परिणाम, आईईएस में 3 और आईएसएस में 4, प्रोविजनल हैं. इसमें कहा गया है, “जिन उम्मीदवारों का परिणाम प्रोविजनल रखा गया है, उन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग ऐसे उम्मीदवारों से प्रतीक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता और इन उम्मीदवारों की अनंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं कर देता.

इन उम्मीदवारों के नतीजे केवल तीन महीने के लिए मान्य होंगे. यदि वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी, यूपीएससी ने स्पष्ट किया. उम्मीदवारों के अंक परिणाम के प्रकाशन की तारीख से पंद्रह दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button