राष्ट्रीयउत्तरप्रदेश

शर्मसारः 5 साल की बच्ची के साथ मंदिर में हैवानियत, मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ मंदिर के अंदर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 18 मई को जिले के जगदीशपुरा इलाके में तब हुई जब बच्ची मंदिर के पास खेल रही थी और आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को मंदिर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आगरा के पुलिस आयुक्त कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना जगदीशपुरा इलाके में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्ट में कहा गया, “महिलाओं खासकर बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।” 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की प्रमुख बबीता चौहान ने बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की और वह मंदिर भी गईं। उन्होंने पुलिस से इस मामले की जानकारी भी ली और कहा कि मामला फास्ट ट्रैक अदालत में चलाया जाएगा। इस बीच, इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) सुकन्या शर्मा ने बताया कि परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई थी और आरोपी को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा, “आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है।” 

सहायक पुलिस आयुक्त (लोहा मंडी सर्किल) मयंक तिवारी ने बताया, “आरोपी पवित्र उर्फ पम्मी की उम्र करीब 22 साल है। वह पीड़िता के इलाके में ही रहता है और कोई काम नहीं करता। ” उन्होंने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है, इसलिए अगले तीन दिन में आरोपपत्र अदालत में दायर कर दिया जाएगा और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराई जाएगी, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button