छत्तीसगढ़

कोयला-शराब घोटाला मामला : एंटी करप्शन ब्यूरो ने 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ दर्ज किया है एफआईआर

रायपुर। कोयला और शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एंटी करप्शन ब्यूरो में दो पूर्व मंत्री, दो निलंबित आईएएस, पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया, पूर्व सीएस विवेक ढांड, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू, अनिल टुटेजा, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, अमरजीत भगत, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, शिशुपाल सोरी, यू डी मिंज समेत 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. कोयला घोटाले में 35 और शराब घोटाले में 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है.

कोयला घोटाले की जांच करते हुए ईडी ने खुलासा किया था कि छत्तीसगढ़ में करीब 540 करोड़ रुपये का कोयला घोटाला हुआ है. इस मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू, कारोबारी सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी और उनके रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी फिलहाल जेल में हैं. वहीं शराब घोटाला मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एंटी करप्शन ब्यूरो में अनवर ढेबर, रिटायर्ड आईएएस विवेक ढांड, विजय भाटिया, आईएएस अनिल टुटेज के बेटे यश टुटेजा, कारोबारी नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और इकबाल खान समेत 70 से अधिक नामजद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है. यह प्रदेश में केंद्रीय एजेंसी की ओर से अब तक की बड़ी एफआईआर है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button