अन्य खबरेंव्यापार

घर-घर स्मार्ट मीटर लगाएंगे आईटीआई के विद्यार्थी, 26 मई को रोजगार मेले में किए जाएंगे चयनित

लखनऊ में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 500 इंस्टॉलर और हेल्पर की भर्ती होगी। अलीगंज आईटीआई में 26 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

राजधानी लखनऊ में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम तेज हो गई है। बिजली विभाग की पहल पर थर्ड पार्टी की ओर से स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर के 500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 26 मई को रोजगार मेला लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स से प्रशिक्षण एवं डिप्लोमा लेने वाले विद्यार्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि आईटीआई परिसर में क्यूसेस वीविंग कंपनी की ओर से रोजगार मेला लगाया जाएगा। यहां स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर और हेल्पर के 500 पदों भर्ती के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। इस दौरान आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल व्यावसायिक कोर्स में प्रशिक्षण और डिप्लोमा करने वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा। रोजगार मेले में चयन होने के बाद 15 से 18 हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा। साथ में मेडिकल और पीएफ की सुविधा मिलेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button