छत्तीसगढ़

खौफनाक मंजर : 3 साल की बच्ची से की हैवानियत की हदें पार, हालत ऐसी कि इलाज करने वाली डॉक्टर का भी कांप गया कलेजा…..

दंतेवाड़ा। छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 साल की बच्ची से रेप किया गया है। बच्ची की हालत ऐसी थी कि डॉक्टर्स का भी कलेजा कांप गया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 14 साल के नाबालिग को पकड़कर सुधारगृह भेज दिया है। पूरा मामला फरसपाल थाना क्षेत्र का है।

बच्ची का इलाज करने वाली जिला अस्पताल की डॉक्टर प्रियंका सक्सेना ने कहा कि बच्ची की स्थिति को देख मेरा कलेजा कांप गया। उसे देखकर मुझे रोना आ गया। उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि 2 दिन तक हमने उसे अपनी निगरानी में रखा। ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है।

दरअसल बच्ची के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति के घर उसका 14 साल का भांजा आया हुआ था। लड़के का बच्ची के घर में लगातार आना-जाना भी था। बच्ची के परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। उन्होंने बच्ची की देखभाल करने के लिए अपने पड़ोसियों से कहा था। इसी बात का फायदा उठाकर नाबालिग के घर में घुस गया और बच्ची से रेप कर दिया।

जब परिजन घर पहुंचे तो बच्चे की स्थिति ठीक नहीं थी। बच्ची की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद फौरन इस मामले की जानकारी फरसपाल पुलिस को दी गई। बच्ची को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button