ज्योतिषी

 वास्तु दोष तो नहीं रोजाना के कलह-क्लेश की वजह, इन उपायों से दूर होगी निगेटिव एनर्जी

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और वास्तु दोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ विशेष वस्तुएं रखना लाभकारी माना जाता है। यह चीजें न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को कम करती हैं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि को भी बढ़ाने का काम भी करती हैं।

जब भी हमारे जीवन में परेशानियां और समस्याएं आती हैं, तो हम ज्योतिष शास्त्र की मदद लेते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को वस्तु विशेष के हिसाब से संतुलित करने के उपाय बताते हैं। क्योंकि वस्तु का संयोजन और उनका हमारे पास होना कई तरह की ऊर्जा को पैदा करता है। वहीं यह हमारी मानसिक और शारीरिक परिस्थितियों पर प्रभाव डालती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक हम जो भी सामान लेते हैं, या उनको अपने घर में सजाते हैं तो वहां पर वस्तु के हिसाब से ग्रहों की ऊर्जा प्रवाहित होती है।

इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और वास्तु दोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ विशेष वस्तुएं रखना लाभकारी माना जाता है। यह चीजें न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को कम करती हैं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि को भी बढ़ाने का काम भी करती हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में किन-किन वस्तुओं को रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा का घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इस पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे में रोजाना जल देने से जातक की जिंदगी में नई ऊर्जा का संचार होता है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

जल से भरा कलश

इसके साथ ही तांबे या फिर पीतल के कलश में जल भरकर रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। जल से भरे कलश को ईशान कोण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर

वहीं घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर दूर होती है। इसको दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है। घर में हनुमान जी की तस्वीर रखने से सुख-समृद्धि आती है।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

घर में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को सही दिशा में स्थापित करना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और हमेशा सकारात्मक ऊजा का प्रवाह बना रहता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button