राष्ट्रीय

 पाकिस्तान में देर रात भूकंप, इंडियन आर्मी चीफ को मिली खास पावर, IMF ने PAK को दे दिया लोन…

अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर…

1. भारत से तनाव के बीच कांपी पाकिस्तान की धरती, भूकंप के झटके

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान में 9 मई की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण देर रात लोग घरों से बाहर निकल आए।

2. आतंक की दुकान चलाने वाले कंगाल पाकिस्तान को मिला IMF से लोन

भारत ने अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा पाकिस्‍तान को कर्ज देने पर वोट नहीं किया। भारत ने पाकिस्‍तान में आईएमएफ कार्यक्रमों की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए। भारत ने कहा कि पाकिस्‍तान कर्ज का इस्‍तेमाल आतंकवाद के लिए कर सकता है। पाकिस्‍तान बार-बार कर्ज लेता है, लेकिन उसका रिकॉर्ड खराब है। 

3. पाकिस्तान ने अपने ही लोगों के जीवन को दांव पर लगा दिया

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। सीमा पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच, पाकिस्तान की एक ऐसी नापाक चाल सामने आई है, जिसने उसके अपने ही नागरिकों की जान को खतरे में डाल दिया। भारत ने इस चालबाजी की पोल खोलकर दुनिया को दिखा दिया कि पाकिस्तान किस हद तक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। 

4. असीम मुनीर कैसे बना मुल्‍क का सबसे बड़ा विलेन?

पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, पाकिस्तान पतन के कगार पर है। इसके लिए सेना प्रमुख असीम मुनीर की नीतियों को जिम्मेदार माना जा रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा है और महंगाई बढ़ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। 

5. पाकिस्तान से तनाव के बीच 32 एयरपोर्ट 14 मई तक बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। मौजूदा तनाव को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा कारणों से जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर सहित 28 एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। ये एयरपोर्ट 15 मई तक बंद रहेंगे। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने इन शहरों से उड़ानें रद्द कर दी हैं।

  

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button