पाकिस्तान के नूर खान, मुरीद और शोरकोट एयरबेस में भीषण ब्लास्ट, रावलपिंडी और लाहौर में भी धमाके, PAK आर्मी ने खुद किया दावा

Ind Pak Tension Live: जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान में किए जा रहे पाकिस्तान के कायराना ड्रोन हमलों का भारत ने जवाब देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की आर्मी ने सुबह-सुबह खुद दावा किया है कि उनके 3 एयरबेस को निशाना बनाया गया है। ये तीनों एयरबेस पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हैं। इनके नाम नूर खान एयरबेस, मुरीद एयरबेस और शोरकोट एयरबेस हैं। पाकिस्तानी मीडिया भी यह दावा कर रहा है। हालांकि, भारत की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।India Pakistan War News Today LIVE: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया है कि उनके 3 एयरबेस को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने कहा है कि उनके पंजाब प्रांत में स्थित नूर खान एयरबेस, मुरीद एयरबेस और शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया गया है। एयरबेस पर हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल छोड़ी गई हैं। हालांकि, भारत ने अब तक ये हमला करने की पुष्टि नहीं की है।
LIVE UPDATES
11:11 PM, May 09 2025पाकिस्तान ने 26 स्थानों पर किए ड्रोन अटैक, भारत ने नाकाम किया हमलाउत्तर में बारामुल्ला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं।
04:54 AM, May 10 2025पाकिस्तानी सेना ने कही 3 एयरबेस पर धमाके की बातपाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के नूर खान, मुरीद और शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया गया है।
01:25 AM, May 10 202532 हवाई अड्डों पर 14 मई तक फ्लाइट संचालन कैंसिलउत्तर और पश्चिम भारत के 32 हवाई अड्डों पर 9 मई से 14 मई तक फ्लाइट संचालन निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली और मुंबई फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन में हवाई मार्ग 15 मई को सुबह 5:29 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।
12:37 AM, May 10 2025भारत कर रहा पाकिस्तानी पर जवाबी कार्रवाईरक्षा सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के मद्देनजर भारतीय सेना जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रही है।
12:06 AM, May 10 2025गुजरात के सीएम ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठकगुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, “मौजूदा स्थिति में जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चल रहे समन्वय की समीक्षा करने के लिए गांधीनगर में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा किया, साथ ही किसी भी संभावित आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिया। राज्य प्रशासन, केंद्रीय एजेंसियों के साथ, पूरी तरह सतर्क है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।”
- इन स्थानों में बारामुल्ला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं।दुर्भाग्य से, एक सशस्त्र ड्रोन ने फिरोजपुर में एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्थानीय परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है और सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र की सफाई की गई है।भारतीय सशस्त्र बल उच्च स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं, और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक और निपटाया जा रहा है। स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी रखी जा रही है, और जहां भी आवश्यक हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है।नागरिकों, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में, को घर के अंदर रहने, अनावश्यक आवाजाही को सीमित करने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और एहतियात ज़रूरी है।
- 11:09 PM, May 09 2025भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिका का बड़ा बयानभारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे NSA मार्को रुबियो भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने व्यक्त किया है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए। वह समझते हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद में रहे हैं। हालांकि, उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं, इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।”
- 10:58 PM, May 09 2025जम्मू कश्मीर के राजौरी और सांबा में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारीपाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन अटैक के साथ-साथ गोलीबारी की जा रही है। भारत के डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन को मार गिराया है। लेकिन पाकिस्तान की गोलीबारी से कई रिहायशी इलाकों में नुकसान हुआ है।
- 10:55 PM, May 09 2025किश्तवाड़ की बीजेपी विधायक बोलीं- घबराने की जरूरत नहींजम्मू में पाकिस्तान के कायराना ड्रोन हमलों की कोशिशों के बीच जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से बीजेपी विधायक शगुन परिहार का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हमारे पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। किसी को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है और हम सेना द्वारा लिए गए किसी भी फैसले का समर्थन करेंगे।
- 10:26 PM, May 09 2025गुजरात के कई इलाकों में ब्लैकआउटएहतियात के तौर पर पाटन जिले के सीमावर्ती संतालपुर तालुका के गांवों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। सभी नागरिकों को अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।
- 10:07 PM, May 09 2025पीएम मोदी की विदेश मंत्री और NSA के साथ बैठकजम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल के साथ अहम बैठक कर रहे हैं।
- 09:56 PM, May 09 2025India Pakistan Conflict: फिरोजपुर में पाकिस्तानी हमले से एक परिवार घायलपंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने रिहायशी इलाके पर हमला किया, जिसमें एक परिवार घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।



