छत्तीसगढ़

ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारो टक्कर, एक ही परिवार की तीन लोगों की दर्दनाक मौत 

जांजगीर-चांपा : जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बुड़गहन गांव में एक कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन लोगों को कुचल दिया, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रमेश बरेठ, उनकी पत्नी उर्मिला बरेठ और उनके 5 वर्षीय पुत्र हर्ष बरेठ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रमेश बरेठ अपने परिवार के साथ किसी निजी कार्य से निकले थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलौदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button