छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग और रायपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की करेंगे समीक्षा





रायपुर. 24जनवरी 2024
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव 24 जनवरी को दुर्ग और रायपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 24 जनवरी को सवेरे साढ़े 11 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रही स्वच्छता दीदियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे दोपहर एक बजे रायपुर के नवीन विश्राम भवन में दुर्ग और रायपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री साव शाम पांच बजे मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button