छत्तीसगढ़

कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के 55 यात्री वापस लौटे, महिलाओं-बच्चों ने साझा की ‘पहलगाम’ की दर्दनाक यादें…

 रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों से यात्रा पर गए 55 यात्री आज वापस लौट आए हैं. इन यात्रियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों से मिलकर राहत की सांस ली. वे सभी ममता ट्रेवल्स के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे. यात्रा के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद सभी पर्यटक वहीं रुक गए थे और अब अपनी यात्रा पूरी कर वे रायपुर लौटे हैं.

इन सभी यात्रियों में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर जिले के लोग शामिल थे. ये सभी लोग जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे. इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जानकारी उन्हें मिल गई, जिसके बाद पहलगाम और उसके आसपास क्षेत्र में सभी पर्यटक रुके रहे. वहां घूमने गए पर्यटक लगातार वापस लौटने की मांग कर रहे थे.

रायपुर पहुंचे यात्रियों ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. रायपुर आकर बहुत खुशी हुई. आतंकी हमला बहुत दर्दनाक था. ऐसा नहीं होना चाहिए. लेकिन कोई भी व्यक्ति अगर कश्मीर जाए तो अपने आप में मजबूत होकर जाए.

क्योंकि वहां के लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. बच्चों ने कहा कि सभी लोग डरे थे. सीआरपीएफ और सोल्जर थे, स्थिति काफी भयावह थी. महिलाओं ने कहा कि हम लोग ट्वेलिंग गार्डन में थे, अगर ट्वेलिंग गार्डन में हम नहीं होते तो हम लोग भी पहलगाम जाते और हो सकता है कि उस घटना के दौरान हम भी उस समय पहलगाम में होते. इसलिए रायपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है.

उन्होंने बताया कि ममता ट्रेवल्स के साथ में हम सभी गए थे. हमारी बस वहां पर थी. कश्मीर से हम सीधे दिल्ली आए. दिल्ली से सीधे आज राजधानी रायपुर पहुंचे. 10 दिनों का हमारा पूरा ट्रिप था, जिसमें करीब 55 लोग शामिल थे जो प्रदेश के अलग-अलग जगहों से गए थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button