चीन के आगे मुइज्जू ने घुटने टेके; मालदीव ने ड्रैगन के जासूसी जहाज को दी मंजूरी, भारत की बढ़ेगी टेंशन

माले
मालदीव की मोहम्मद मोइज्जू की सरकार ने चीन के जासूसी जहाज को अपने देश में आने की मंजूरी दी है। इसके बाद चीनी जहाज मालदीव की ओर जा रहा है। एक भारतीय सैन्य अधिकारी और शोधकर्ता ने यह जानकारी दी है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने हाल में चीन यात्रा के समय दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की बात कही थी। मुइज्जू की यात्रा के बाद चीन के कुछ नेताओं ने भी मालदीव की यात्रा की है, जिसके बाद चीनी जहाज को माले आने की इजाजत दी गई है।
ये मालदीव की मौजूदा सरकार के भारत विरोध और चीन की तरफ लगाव के रुख को भी दिखाता है। भारत के लिए चीन के जहाज का माले की तरफ जाना चिंता पैदा करता है। भारत ने 2022 में श्रीलंका सहित अपने तटों के पास ऐसे जहाजों की उपस्थिति पर कड़ा ऐतराज जाहिर किया था। चीन का जो जहाज मालदीव जा रहा है, वह आधिकारिक तौर पर सैन्य जहाज नहीं हैं, लेकिन यह भारत के लिए अपने अनुसंधान के सैन्य उपयोग के बारे में चिंता पैदा करेगा।



