मध्यप्रदेश

डेयरी पर दूध लेने जा रही थी महिला, तभी पीछे से आया एक युवक, चंद सेकेंड में कर दिया ‘कांड’

ग्वालियर: जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि दिन में ही लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला महाराजपुरा थाने से सामने आया है। सुबह- सुबह दूध लेने निकली महिला का लुटेरे ने मंगलसूत्र ही लूट लिया और वहां से फरार हो गया। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखी जा सकती है। लेकिन पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

दरअसल, महाराजपुरा थाना क्षेत्र के स्काई सिटी में रहने वाले योगेंद्र सिंह भदौरिया की पत्नी वंदना भदौरिया सुबह-सुबह एक दूसरी महिला प्रीति राजावत के साथ दूध लेने के लिए डेयरी पर जा रही थीं। डेयरी के कुछ दूर पहले 2 बदमाश बाइक पर सड़क पर खड़े थे। उनके पास ही वंदना गुजरी। कुछ दूर आगे जाने के बाद पीछे से एक बदमाश आया और झपट मार कर उनके गले से मंगलसूत्र उड़ा ले गया। वह दौड़ कर बाइक पर बैठा और दोनों युवक वहां से फरार हो गए। हालांकि वंदना और प्रीति ने मदद के लिए शोर भी मचाया, लेकिन उस वक्त सड़क पर कोई दिखाई नहीं दिया, और कुछ ही सेकेंड में बदमाश वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हो गई घटना

इस घटना के बाद मामले की जांच करने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कैमरे के फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बाद में वंदना थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button