अन्य खबरें

नाबालिग बेटी अपने ही पिता के लिए बनी काल, टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…!!

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक 15 साल की नाबालिग बेटी ने अपने पिता की टांगी से वार कर निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि थाना बागबहार में सूचना मिला कि पास के एक ग्राम का निवासी उम्र 50 साल का शव उसके खाट में पड़ा हुआ है, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी से सिर में वारकर हत्या कर दिया गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया। विवेचना के दौरान पाया गया कि दिनांक सोमवार की रात्रि लगभग 09ः30 बजे यह बालिका अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर के एक परिवार के यहां जाकर रोने लगी, परिवार के सदस्यों द्वारा उससे पूछा गया कि क्यों रो रही हो ? तब वह बालिका बोली कि उसके पिताजी उम्र 50 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति ने टांगी से मार दिया। खून निकल रहा है।

मृतक की नाबालिग बालिका के उपर हत्या का संदेह करना बताने पर उसकी मां से पूछताछ किया गया, जहां उक्त बालिका ने घटना को घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि इसके पिता आए दिन शराब के नशे में इसे व इसकी मां को गाली- गलौचकर लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे। इससे परेशान होकर उनकी मां शाम 05 बजे अपने मायके चली गई। इसके बाद पिता ने गांव तरफ जाकर शराब पिया। रात्रि लगभग 9 बजे वापस अपने घर में आया।

घर में आते ही पुनः शराब के नशे में अपनी पुत्री से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करने पर उतारू हो गया। इस पर अचानक आवेश में आकर उक्त नाबालिग बालिका ने घर में रखे टांगी पासा से अपने पिता के सिर में वार कर हत्या कर देना बताई। बालिका उम्र 15 साल के विरुद्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अपराध स्वीकार करना पाए जाने पर उसे संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button