ज्योतिषी

हर गुरुवार को करें ये 5 काम, विष्णुजी की कृपा से चमक उठेगी किस्मत, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

Guruwar Ko Kya Karen : हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन लोग विष्णुजी की विशेष पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि गुरुवार का व्रत रखने से जातक को जीवन के कई दुखों से निजात मिल सकती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के कुछ उपाय भी बनाए गए हैं, जिन्हें करना बहुत फलदायी माना जाता है। इन्हें विधि-विधान और श्रद्धा पूर्वक करने से व्यक्ति की सोई किस्मत जाग सकती है और पैसों की तंगी से भी निजात मिल सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं गुरुवार के 5 विशेष उपाय…

गुरुवार के दिन दूध में केसर मिलाकर पीना बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। घर पर केसर न मौजूद होने पर आप दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर भी पी सकते हैं। हर गुरुवार को ऐसा करना बहुत फलदायी माना जाता है। इसके अलावा, गुरुवार के दिन एक लोटा दूध में थोड़ा सा केसर डालकर शिवजी का अभिषेक भी किया जा सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति को पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ऐसा माना जाता है कि हर गुरुवार के दिन घर में जल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसका मुख्य द्वार पर छिड़काव करना चाहिए। इसके लिए पहले एक लोटा जल में थोड़ी सी हल्दी और गंगाजल मिला लें। इसके बाद, अपने घर के मुख्य दरवाजे पर इसका छिड़काव करें। इस उपाय को करने से घर से नकारात्मकता दूर होने लगती है और इसकी जगह सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हर गुरुवार के दिन इस उपाय को करने से व्यक्ति के घर में शांति का माहौल बना रहता है और गृह क्लेश से भी निजात मिल सकती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button