छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में 3 लाख का इनाम हार्डकोर नक्सली ढेर : 315 बोर की राइफल समेत विस्फोटक सामग्री बरामद,

बीजापुर. छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा पूरी ताकत से अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. जवानों ने केरपे-तोड़समपारा के जंगल में मुठभेड़ में 3 लाख के इनामी नक्सली वेल्ला वाचम को मार गिराया है. वेल्ला वाचम गुण्डीपुरी आरपीसी का मिलिशिया प्लाटून कमांडर था.

दरअसल, सुरक्षाबलों को सूचना तंत्र से पता चला था कि केरपे- तोड़समपारा के जंगल पहाड़ में माओवादियों की उपस्थिति की है. थाना बेदरे एवं CAF 9/E Coy की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई. इस बीच नक्सली पहले से ही घात लगाए बैठे थे और जैसे ही जवान वहां पहुंचे उनपर अंधाधुंध फायरिंग की गई. अभियान के दौरान सुरक्षा बलो ने जवाबी कार्रवाई में 1 हार्डकोर माओवादी को ढेर कर दिया. ढेर नक्सली अंबेली ब्लास्ट की घटना में शामिल था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button