राष्ट्रीय

पहलगाम हमले में लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्‍या, 27 ने गंवाई जान, अमित शाह पहुंचे श्रीनगर

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्‍ट पर हुए आतंकी हमले में 27 से ज्‍यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. मरने वालों में दो विदेशी भी शामिल हैं. एक शख्‍स इजरायल और एक इटली का रहने वाला है. वो घाटी में घूमने के लिए आए हुए थे. मरने वालों में अधिकांश पुरुष हैं. मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया. पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उनपर गोली चलाई. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्‍त सउदी अरब में हैं. पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button