शेखपुरा में इस दिन से चार ब्लॉक में लगेगा जॉब कैंप, 88 पदों पर होगी बहाली

शेखपुरा. बेरोगारी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है. एक ओर जहां सरकार बिहार पुलिस, होमगार्ड आदि सेक्टर में बंपर वैकेंसी निकाल युवाओं के वर्दी पहनने के सपनों को पूरा कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर श्रम संसाधन विभाग भी निजी क्षेत्र में वर्दी पहनने के शौक को पूरा करने के लिए लगातार बंपर वैकेंसी सामने ला रही है. अब खबर जिला नियोजनालय शेखपुरा से सामने आई है, जहां जिले के चार प्रखंडों में SIS Limited कंपनी के द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह जॉब कैंप 29 अप्रैल से शुरू हो रहा है और 03 मई तक चलेगा.
इन चार पदों पर युवाओं की होगी बहाली
एसआईएस कंपनी की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, कैश कस्टोडियन और सुरक्षा ऑफिसर के पद पर युवाओं की बहाली करेगी. सुरक्षा गार्ड के लिए हाइट 163 सेंटीमीटर और कुल पद 48 होंगे. वहीं 19 से 40 वर्ष के मैट्रिक फेल अभ्यर्थी भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. जिन्हें 15000 से 22000 तक वेतन मिलेंगे. इसके अलावा सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों के लिए हाइट 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए. कुल आठ पदों पर यह बहाली होगी और 19 से 40 उम्र के इंटर पास अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है, जिन्हें 17000 से 24000 तक वेतन मिलेगा. वहीं कैश कस्टोडियन के 12 पद के लिए 160 सेंटीमीटर की हाइट होना जरूरी है. इन्हें 13000 से 19000 तक सैलरी दी जाएगी. वहीं सुरक्षा ऑफिसर के पद पर 20 वैसे युवाओं का चयन होगा जिनकी हाइट 165 सेंटीमीटर होगी. इनको 27,500 से लेकर 29,500 तक सैलरी दी जाएगी.
शेखपुरा से जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि चयन के लिए उम्मीदवारों का एनसीएस पोर्टल पर निबंध अनिवार्य है. चयन किए जाने पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है. उन्होंने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. शेखोपुरसराय में 29 अप्रैल, घाट कुसुंबा में 30 अप्रैल, छैवारा में 2 मई और अरेरई में 3 मई को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जॉब कैंप का आयोजन केवाईसी सेंटर में होगा.



