महाराष्ट्र

क्या फिर नाराज हैं शिंदे? मुंबई में राज ठाकरे के संग डिनर, अमरावती दौरे के बाद पहुंचे अपने गांव

मुंबई/सतारा: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक बार फिर से तीन दिनों के लिए सतारा स्थिति अपने गांव पहुंचे हैं। शिंदे बुधवार को मुंबई से पत्नी के साथ निकले थे। शिंदे ऐसे वक्त पर अपने गांव पहुंचे हैं जब देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति में सबकुछ ठीक नहीं होने की बात कही जा रही है। एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे में उनसे अलग से मुलाकात की थी। शिवसेना के नेताओं का कहना है कि वित्त विभाग पार्टी के मंत्रियों के विभाग की फाइलें रोक रहा है। इससे शिंदे नाराज हैं।

उद्धव ठाकरे पर बरसे शिंदे
उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सतारा जिले के दरें गांव के रहने वाले हैं। हालांकि सातारा में मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने यूबीटी की नासिक रैली में एआई का इस्तेमाल कर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की आवाज़ निकालने पर जमकर भड़ास निकाली थी। शिंदे ने उद्धव का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों ने हिंदुत्व नहीं, बल्कि शर्म भी छोड़ दी है। उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर बालासाहेब ठाकरे के कुछ वीडियो दिखाते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख उनके बारे में क्या राय रखते थे।

गांव में क्या करेंगे एकनाथ शिंदे?
शिंदे मुख्यमंत्री के तौर पर भी अपने गांव आते रहे हैं। पिछले दो दौरे उनके नाराजगी के बीच माने गए थे। एक दौरे में वह बीमार थे और उन्होंने गांव में स्वास्थ्य लाभ किया था। शिंदे ने अपने गांव में सेब आम, चीकू, कटहल जैसे अनेक विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए हैं. अगले कुछ दिनों तक वे यहीं खेती करते हुए अपना दिन बिताएंगे। शिंदे हाल ही में मनसे प्रमुख राज ठाकरे से भी मिले थे। इसके बाद से अटकलें लग रही हैं कि क्या वह मुंबई-ठाणे और मनसे के प्रभाव वाले क्षेत्रों में राज ठाकरे से हाथ मिलना चाहते हैं, दोनों नेताओं की मीटिंग के साथ यह कहा गया था यह स्नेह भोज था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button