छत्तीसगढ़

भिलाई के खुर्सीपार में बुलडोजर एक्शन, सीवरेज लाइन के ऊपर हटाया गया अतिक्रमण

भिलाई: भिलाई नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना शुरु कर दिया है. गौतम नगर के खुर्सीपार वार्ड नंबर 42 में अवैध अतिक्रमण करने वाले मकानों पर बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई हुई. रविवार सुबह को नगर निगम की टीम पहुंची और बुलडोजर एक्शन किया गया. नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध मकानों के हिस्से को गिराने का काम किया. यहां अतिक्रमणकारियों पर आरोप है कि उन्होंने सीवरेज लाइन पर घर का हिस्सा बनाया था.

भिलाई नगर निगम का चला बुलडोजर: सुबह जैसे ही नगर निगम का अमला बुलडोजर लेकर मोहल्ले में घुसा लोगों में अफरा तफरी मच गई. निगम के अधिकारियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उनकी पहले से तैयारी थी और लोगों को इसकी सूचना भी दी गई है.

इस इलाके में सीवरेज लाइन का काम पिछले 6 महीनों से अतिक्रमण के कारण रुका हुआ था. अर्धनिर्मित सीवरेज सिस्टम पूरा नहीं हो पा रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. निगम की टीम को मेन सीवरेज लाइन को क्लीयर करने के लिए उसके दोनों ओर 5-5 फीट तक का अतिक्रमण हटाना जरूरी है. पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, इसलिए यह कार्रवाई शुरू की गई- अजय शुक्ला,जनसंपर्क अधिकारी, भिलाई नगर निगम

नाले और मेन सीवरेज लाइन के ऊपर 250 से अधिक घर अतिक्रमण करके बना लिए गए हैं. निगम ने उन लोगों को 10 से अधिक नोटिस दिया है. इसके बाद भी वो लोग अतिक्रमण हटा नहीं कर रहे है. इसके बाद निगम ने उनके मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया. : विनोद सिंह, वार्ड पार्षद

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button