छत्तीसगढ़

इसे कहते है जागरूकता! महिला समूह ने पकड़वाई कच्ची शराब

रायपुर/ बिलासपुर. रतनपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कोरबाभांवर में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी सूरज मरावी उर्फ सूर्या उर्फ कल्लू (27) के कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 9,000 रुपये है, जब्त की गई. पुलिस ने यह कार्रवाई 11 अप्रैल 2025 को की.

पुलिस को ग्राम कोरबाभांवर के महिला स्व-सहायता समूह से सूचना मिली कि वहां अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है. इसके आधार पर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने टीम गठित कर दामादपारा, कोरबाभांवर में छापा मारा. वहां सूरज मरावी को भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा गया.

सूरज मरावी, जो जूनाशहर, रतनपुर का निवासी है, के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. जब्त शराब की कीमत 9,000 रुपये आंकी गई है.

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में रतनपुर पुलिस शराब तस्करों पर नकेल कस रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button