छत्तीसगढ़

भू-माफियाओं ने बिश्नोई गैंग का डर दिखाकर मां-बेटे से वसूले 60 लाख रुपए, करोड़ों के जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुंगेली. भू माफियाओं ने लारेंस बिश्नोई गैंग का डर दिखाकर 19 वर्षीय युवक और उसकी विधवा मां से 60 लाख रुपए की वसूली की है. साथ ही करोड़ों के जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली. पुलिस ने षडयंत्र पूर्वक जमीन की रजिस्ट्री एवं पैसे वसूली करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी सूरज मक्कड़ सहित 4 आरोपी फरार है, जिसे पकड़ने या आरोपियों की सूचना देने पर पुलिस ने 5000 रुपए इनाम की घोषणा की है. बताने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा. एसडीओपी मयंक तिवारी का कहना है कि प्रार्थी को डराकर 60 लाख रुपए वसूल करने एवं उसकी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले फरार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. इस मामले के सामने आते ही जहां नगर में तरह तरह की चर्चाएं है. वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

जानिए पूरा मामला

मुंगेली निवासी आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर, आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर एवं लवजीत सिंह ने डरा-धमकाकर छलपूर्वक प्रार्थी सिद्धार्थ वैद पिता स्व. अशोक कुमार बैद उम्र 21 वर्ष निवासी गोल बजार गांधी वार्ड मुंगेली एवं आवेदक की माता की जमीन की अपने साथी के नाम जबरन रजिस्ट्री कराई. चेक एवं बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से डरा-धमकाकर कुल करीबन 60 लाख अवैध रूप से डरा-धमकाकर छलपूर्वक वसूल किया. प्रार्थी सिद्धार्थ बैद के लिखित आवेदन पर आरोपियों आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर, आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर एवं लवजीत सिंह के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया है एवं संबंधित बैंकों से प्रार्थी एवं आरोपीगण का बैंक स्टेटमेंट प्राप्त किया गया है. विवेचना दौरान आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर निवासी सेंट जेवियर स्कूल के सामने मुंगेली काे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर एवं लवजीत सिंह के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया. आरोपी आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर पर बीएनएसएस की धारा 35 (धारा 41-ए सी.आर.पी.सी.) का पालन किया गया है. आरोपी प्रदीप सिंह ठाकुर का अग्रिम जमानत न्यायालय से होने और प्रकरण के अन्य आरोपी सूरज मक्कड़ निवासी शिक्षक नगर मुंगेली, आयुष ठाकुर पिता ओमकार सिंह ठाकुर निवासी 27 खोली रायपुर रोड एसएनजी कॉलेज के सामने मुंगेली, राजू साहू निवासी कॉलीमाई वार्ड मुंगेली, लवजीत सिंह निवासी विवेकानंद वार्ड मुंगेली (नरेन्द्र मेडिकल के पीछे गली) जो घटना के बाद से फरार है, सभी की लगातार पतासाजी की जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button