छत्तीसगढ़

NSUI के 61 पदाधिकारियों को संगठन से दिखाया बाहर का रास्ता, 16 को कारण बताओ नोटिस

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज निष्क्रिय और अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिलाध्यक्ष शांतनु झा ने आज आदेश जारी कर 61 पदाधिकारियों को सभी पदों से हटा दिया है, वहीं 16 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

दरअसल, 9 अप्रैल को NSUI का स्थापना दिवस मनाया गया था, जिसमें समय पर सूचना देने के बावजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उदासीन रवैया रहा. इसे देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों से लंबे समय से दूरी बनाकर रहने वाले निष्क्रिय सदस्यों पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.

जिलाध्यक्ष शांतनु झा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया गया है, जबकि कुछ को अंतिम अवसर देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. यह कार्रवाई न तो व्यक्तिगत है और न ही भावनात्मक… यह पूरी तरह संगठन की गरिमा, अनुशासन और सक्रियता के आधार पर की गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button