अंतर्राष्ट्रीय
काश पटेल को ATF के कार्यवाहक निदेशक पद से हटाया, अचानक हुआ परिवर्तन

रॉयटर, वाशिंगटन। एफबीआइ निदेशक काश पटेल को अल्कोहल, तंबाकू, हथियार एवं विस्फोटक ब्यूरो (एटीएफ) के कार्यवाहक निदेशक के पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अमेरिकी सेना सचिव डेनियल ड्रिस्काल को नियुक्त किया गया है।
अब ये करेंगे एटीएफ की देखरेख
सूत्रों ने बताया कि ड्रिस्काल सेना सचिव के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जबकि वे अमेरिकी न्याय विभाग की एक शाखा एटीएफ की भी देखरेख करेंगे। पटेल को फरवरी के अंत में एटीएफ के कार्यवाहक निदेशक के रूप में शपथ दिलाई गई थी, उसके कुछ ही दिनों बाद उन्होंने एफबीआइ निदेशक के रूप में भी शपथ ली थी।
न्याय विभाग के एक अधिकारी ने इस बदलाव की पुष्टि की है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पटेल को पद से कब हटाया गया। बुधवार दोपहर तक पटेल की तस्वीर और कार्यवाहक निदेशक का पद एटीएफ की वेबसाइट पर सूचीबद्ध था।



