मोबाइल पर मिनटों में बुक करें केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट, इन स्टेप्स को फॉलो करें

मई महीने की केदारनाथ यात्रा के लिए आज से हेलीकॉप्टर की टिकट बुकिंग शुरु हो गई है। अगर आप भी भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाना चाहते हैं, तो अपने स्मार्टफोन के साथ तैयार हो जाइए। केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग आप घर बैठे अपने फोन से भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको स्टेप वाइज हेलीकॉप्टर की टिकट बुक करना सिखाएंगे। एक भी स्टेप को मिस न करें और चंद मिनटों में केदारनाथ के लिए अपनी हेलीकॉप्टर की टिकट कन्फर्म करें।
ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक
केदारनाथ के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने के लिए आपको www.heliyatra.irctc.co.in पर साइनअप करना होगा। इसके अलावा आप
IRCTC और चारधाम यात्रा की वेबसाइट पर जाकर भी हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं। बता दे कि हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग आप आज से यानी कि 8 अप्रैल 2025 से कर पाएंगे। यहां यह बता दें कि एक आईडी से आप 6 टिकट बुक कर पाएंगे। साथ ही हेलीकॉप्टर की टिकट बुक करने के लिए आपको चार धाम यात्रा के लिए रजिस्टर करना होगा। बिना रजिस्टर किए आप हेलीकॉप्टर की टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
कई तरह के पैकेज उपलब्ध
हेलीकॉप्टर से यात्रा के लिए आप एक से ढाई लाख रुपये का VIP पैकेज चुन सकते हैं। इस पैकेज में राउंड ट्रिप सर्विस, VIP दर्शन, पर्सनल असिस्टेंस, खाने और आराम की व्यवस्था की जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप हेलीकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा करने वाले हैं, तो एक सरकारी ID लेकर यात्रा करें। तय समय से एक घंटे पहले हेलिपैड पर पहुंचे। मौसम का अपडेट लेते रहें। मौसम खराब होने पर यात्रा में देरी भी हो सकती है।



