राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने राम सेतु का किया दिव्य दर्शन, श्रीलंका से लौटते समय शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली : पीएम मोदी अपनी तीन दिन की श्रीलंका यात्रा से लौट आए हैं। श्रीलंका से लौटते समय पीएम मोदी को राम सेतु के भी दर्शन हुए। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। पीएम ने राम सेतु से जुड़ा एक वीडियो भी एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।

पीएम मोदी ने लिखा, आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।

क्या है राम सेतु?

रामसेतु, जिसे एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, चूना-पत्थर से बना 48 किलोमीटर लंबा पुल है। यह भारत के रामेश्वरम द्वीप को श्रीलंका के मन्नार द्वीप से जोड़ता है। चूना पत्थर से बने इस पुल का पौराणिक महत्व है, ऐसा माना जाता है कि रामायण में राम ने अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए लंका पहुंचने के लिए इसी पुल का निर्माण किया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button