राष्ट्रीय

देश में रामनवमी का उत्साह: देशभर में रामनवमी की धूम, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू-पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी देशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं

https://www.bhaskarhindi.com/national/ram-navami-draupadi-murmi-pm-narendra-modi-rahul-gandhi-1128826

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में रामनवमी की धूम मची हुई है। राजनीतिक गलियारों में भी पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर रविवरा (6 अप्रैल) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए बधाई दी है। चलिए देखते हैं सभी दिग्गजों ने क्या

प्रेसिडेंट मुर्मू ने कहा कि सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह त्योहार धर्म, न्याय और कर्तव्य-परायण होने का संदेश देता है। मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने मानव जाति के लिए त्याग, वचनबद्धता, समरसता और शौर्य के उच्च आदर्श प्रस्तुत किए हैं। उनके सुशासन यानी रामराज्य की अवधारणा को आदर्श माना जाता है। मेरी मंगलकामना है कि इस शुभ अवसर पर सभी देशवासी विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें। यह भी पढ़े -दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक वक्फ संशोधन बिल का विरोध, काले कपड़े पहन कर संसद पहुंचे DMK सांसद, राज्यसभा में चर्चा जारी पीएम मोदी ने दी रामनवमी की बधाई पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करें। जय श्रीराम! राहुल गांधी ने क्या कहा? लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को रामनवमी पर्व की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

https://www.bhaskarhindi.com/national/ram-navami-draupadi-murmi-pm-narendra-modi-rahul-gandhi-1128826

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button