उत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारों की मौके पर दर्दनाक मौत

Hathras News: हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सिकंद्राराऊ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी ने बताया कि एटा निवासी 2 युवक अनिल सिंह (25) और सत्यम (26) रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में टोली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राठी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button