ज्योतिषी
Chaitra Navratri में जन्मी लड़कियों पर रहती है माता रानी की कृपा, चुनिए देवी मां के यूनिक नाम

नई दिल्ली। रविवार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) की पावन अवधि शुरू हो चुकी है। इस खास मौके पर आपके घर किसी कन्या का जन्म हुआ है, तो यह माता रानी के आशीर्वाद से कम नहीं है। इसलिए आप अपनी बेटी के लिए जगतजननी आदिशक्ति से प्रेरित ये नाम चुन सकते हैं।
लड़कियों के लिए माता रानी के नाम
- अजा – जो माया स्वरूपा हैं उसे अजा कहा जाता है, यह मां दुर्गा को ही समर्पित एक नाम है।
- आर्या – आध्यात्मिक होने के साथ-साथ यह नाम काफी ट्रेंडिंग भी है। यह नाम भी मां दुर्गा को ही समर्पित है, जिसका अर्थ है पूजनीय।
- अन्विता – यह नाम भी मां रानी को ही समर्पित है। इस नाम का अर्थ होता है सर्वशक्तिमान देवी मां।
- अदित्री – देवी मां को समर्पित इस नाम का अर्थ है सम्माननीय। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए यह यूनिक नाम चुन सकते हैं।
- शर्वाणी – यह नाम मां पार्वती को समर्पित है, जिसका अर्थ है भगवान शिव की पत्नी।
- सुभगा – सुख-सौभाग्य की देवी होने के कारण मां दुर्गा को सुभगा भी कहा जाता है।


