छत्तीसगढ़

 मां दंतेश्वरी मंदिर में 6 हजार मनोकामना ज्योत, विदेश से भी भक्तों ने की बुकिंग

दंतेवाड़ा: चैत्र नवरात्र को लेकर दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर में इस बार लगभग 6 हजार आस्था के दीप जलाने का लक्ष्य है. विदेशों में रह रहे भक्तों ने भी ज्योति कलश जलवाने के लिए ऑनलाइन रसीद कटवाई हैं. इस बार भी मंदिर में VIP दर्शन की सुविधा है.

6 हजार ज्योति कलश: दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर समिति की बैठक में चैत्र नवरात्रि की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. जिसमें दंतेवाड़ा तहसीलदार, मंदिर के प्रधानपुजारी हरेंद्र नाथ जिया, MLA चैतराम अटामी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार तेल और घी के करीब 6 हजार ज्योति कलश जलाए जाएंगे.

घी और तेल के ज्योत का रेट: घी के ज्योत जलाने के लिए 2100 और तेल के जलाने के लिए 1100 रुपए की रसीद कटवानी होगी. इसके अलावा कोई भक्त यदि रसीद कटवाने मंदिर नहीं पहुंच पाता है तो वो मंदिर की mandanteshwari.in ऑफिशियल वेब साइट पर जाकर रसीद कटवा सकता है. विदेशों में बैठे भक्त भी ऑनलाइन रसीद कटवा सकते हैं.

VIP दर्शन की भी सुविधा के लिए मंदिर के सेवादारों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, जिनके माध्यम से 500 रूपए की रसीद काटकर VIP दर्शन कराया जाएगा. भक्त गर्भगृह के ठीक पहले तक यानी करीब से दर्शन करना चाहते हैं तो उनके लिए VIP दर्शन की सुविधा की गई है.

दंतेश्वरी मंदिर में हेल्पलाइन नंबर: चैत्र नवरात्र में बाहर से आने वाले भक्तों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि वह मां दंतेश्वरी के दर्शन के पश्चात अन्य मंदिर के दर्शन कर पाएंगे, जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. यह हेल्पलाइन नंबर मंदिर प्रांगण में चिपकाए गए हैं.

भक्त को मंदिर से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए हो या फिर कोई और समस्या हो तो इस 8360401008 मोबाइल नंबर पर कॉल कर सकते हैं. ये टेंपल कमेटी का ऑफिशियल नंबर है, जिसे भक्तों की सुविधा के लिए जारी किया गया है.

मंदिर के प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ जी ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र तिथि के अनुसार आठ दिनों की होगी और आठ दिनों में मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना होगी. चैत्र नवरात्र को विशेष बनाने के लिए मंदिर कमेटी द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है. इस बार ज्योति कलश भवन में घी व तेल के 6000 हजार दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. ऑनलाइन के माध्यम से देश-विदेश से भी रसीद कटाई गई है, जिनके दीपक भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. माता की पूजा अर्चना के बाद ज्योति कलश भवन में दीपक जलाए जाएंगे.

वहीं मंदिर के सहायक पुजारी विजेंद्र नाथ जिया ने बताया कि चैत्र नवरात्र में मां दंतेश्वरी के धाम में बने संग्रहण केंद्र में दंतेवाड़ा के सभी मंदिर कलाकार द्वारा बस्तर की संस्कृति परंपरा को संजोए रखने के लिए म्यूजियम तैयार किया गया है. भक्त मां दंतेश्वरी के दर्शन कर इसे देख पाएंगे. मंदिर घूमने के लिए जिला प्रशासन ने गाइड की व्यवस्था की है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button