छत्तीसगढ़

मोहभट्ठा में पीएम की सभा, 33 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की देंगे सौगात

बिलासपुर: रविवार को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. बिलासपुर के मोहभट्ठा में पीएम की सभा है. इस ऐतिहासिक आयोजन में मोदी लगभग 33 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो की सौगात भी देंगे. इनमें पीएम जनमन येाजना के तहत विशेष रूप से बिरहोर, बैगा और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए योजनाएं शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों के विकास को नई दिशा देंगे.

पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अरूण देव गौतम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और जरुरी दिशा निर्देश दिए. वहीं कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तन्मयता से सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा है.

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री

  1. पीएम मोदी बिलासपुर में बिजली, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्र से संबंधित 33,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
  2. मोदी बिलासपुर जिले में स्थित एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-III की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 9,790 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
  3. पीएम मोदी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की 15,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना के कार्य की शुरुआत करेंगे.
  4. प्रधानमंत्री पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (डब्ल्यूआरईएस) के तहत पावरग्रिड की 560 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
  5. मोदी कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे.
  6. प्रधानमंत्री 108 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 2,690 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 111 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
  7. नरेंद्र मोदी मंदिर हसौद के माध्यम से अभनपुर-रायपुर खंड में मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. वह छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे के रेल नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
  8. पीएम मोदी एनएच-930 (37 किलोमीटर) के झलमला से शेरपार खंड और एनएच-43 (75 किलोमीटर) के अंबिकापुर-पत्थलगांव मार्ग को 2 लेन में अपग्रेड करके राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
  9. प्रधानमंत्री एनएच-130डी (47.5 किमी) के कोंडागांव-नारायणपुर को 2 लेन में अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखेंगे. 1 हजार 270 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली ये परियोजनाएं आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार लाएगी.
  10. प्रधानमंत्री दो प्रमुख शैक्षिक पहलों को समर्पित करेंगे, जिनमें राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल और रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) शामिल हैं. पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत 130 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा. रायपुर में वीएसके विभिन्न शिक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी और डेटा एनालिसिस करेगा.
  11. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा. प्रधानमंत्री इस योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे.
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button